top of page

राष्ट्रीय किसान महासंघ का प्रैस रिलीज, देशव्यापी किसान आंदोलन जारी रहेगा।


ree

प्रेस रिलीज

राष्ट्रीय किसान महासंघ के प्रमुख किसान नेता एवम सैंकड़ों किसानों ने आज दिल्ली में जंतर मंतर पर कृषि अध्यादेशों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर के मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में रखा है। देश के प्रमुख गैर-राजनीतिक किसान नेताओं शिव कुमार कक्काजी (मध्यप्रदेश), जगजीत सिंह दल्लेवाल (पंजाब), हरपाल चौधरी बिलारी (उत्तरप्रदेश), संतवीर सिंह, रंजीत राजू, इंदरजीत पन्नीवाला (राजस्थान), अभिमन्यु कोहाड़ (हरियाणा) समेत सैंकड़ों किसानों ने गिरफ्तारी दी है।

किसानों की प्रमुख मांगें निम्न हैं -

1). तीनों किसान विरोधी कृषि अध्यादेशों को वापस लिया जाए।

2). न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद की गारंटी का कानून बनाया जाए।

3). स्वामीनाथन आयोग के C2+50% फॉर्मूले के अनुसार फसलों का MSP दिया जाए।

4). किसानों को पूर्ण कर्जमुक्त किया जाए।


आज दिल्ली में पुलिस ने चारों तरफ से नाकेबंदी कर रखी थी लेकिन उसके बावजूद पुलिस को चकमा देकर सैंकड़ों किसानों ने दिल्ली पहुंच कर अपनी गिरफ्तारी दी। राष्ट्रीय किसान महासंघ के नेताओं ने एक आवाज़ में कहा कि जब तक कृषि अध्यादेशों को वापस नहीं लिया जाएगा तब तक देशव्यापी किसान आंदोलन जारी रहेगा। किसान नेताओं ने ये भी कहा कि जो सांसद कृषि अध्यादेशों के पक्ष में और किसानों के खिलाफ संसद में मतदान करेंगे, किसान उनके खिलाफ उनकी लोकसभाओं में प्रचार करेंगे।


सधन्यवाद

अभिमन्यु कोहाड़

राष्ट्रीय प्रवक्ता

राष्ट्रीय किसान महासंघ


ree

Comments


bottom of page